सीएए पर जागरूकता अभियान को तेज करेगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी की एक मीटिग जिला प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी की एक मीटिग जिला प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा देवी, जिला महामंत्री विनोद धीमान, युद्धवीर पठानिया शामिल। नागरिक संशोधन कानून पर लोगों को जागरूक करने के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इसमें विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को लोगों से सीधे संपर्क कर लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का निर्णय हुआ। पार्टी बुद्धिजीवी वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग व महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम करेगा जो 25 मार्च को विक्रमी संवत 2077 शुरू होगा। इसे आमतौर पर हिदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसके उपलक्ष में 21 मार्च को शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक एक कार्यक्रम इंदर कैसल (वालिया रिसोर्ट) में होगा। इसमें सनातन संस्कृति वह हिदू नववर्ष पर प्रकाश डाला जाएगा। मौके पर मंडल प्रधान शमशेर ठाकुर, नरेंद्र पम्मी, जगमोहन सिंह, ऋषि पठानिया, हरि सिंह, संजीव पठानिया, गणेश्वर, वरुण विक्की, रवि परमार, प्रवीण सिंह, संजीव महाजन, बीना परमार आदि उपस्थित थे।