Move to Jagran APP

सुजानपुर में कांग्रेस की फूट, धारकलां पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की पूनम बनी उपाध्यक्ष

सुजानपुर में कांग्रेस की फूट ने एक बार फिर भाजपा के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 10:57 PM (IST)
सुजानपुर में कांग्रेस की फूट, धारकलां पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की पूनम बनी उपाध्यक्ष
सुजानपुर में कांग्रेस की फूट, धारकलां पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की पूनम बनी उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, धारकलां : सुजानपुर में कांग्रेस की फूट ने एक बार फिर भाजपा के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। पंचायत समिति धारकलां के चुनाव में भाजपा ने वाइस चेयरमैन पद पर कब्जा कर लिया है। शनिवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस के पांच सदस्य नदारद रहे। इसका लाभ उठाकर भाजपा की शाहपुरकंडी जोन से सदस्य पूनम को वाइस चेयरमैन चुना, जबकि पहले से तय कांग्रेस की करोली जोन की सदस्य ममता देवी को को चेयरमैन बनाया।

loksabha election banner

इस मौके पर भाजपा के सात सदस्यों के साथ विधायक दिनेश बब्बू के आठवें वोट पर वाइस चेयरमैन भाजपा पार्टी का हो गया। जिले की छह पंचायत समितियों में से भाजपा को एकमात्र पद मिला है। इससे पहले एसीजी पिरथी सिंह की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया हुई। कुछ दिन पहले प्रशासन ने चुनाव को स्थगित कर दिया था, तभी से इसमें राजनीतिक उठापटक के क्यास लगाए जा रहे थे। इस मौके कांग्रेस के प्रदेश सचिव दविन्द्र दर्शी, प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया कोआडिनेटर भानु प्रताप सिंह, •िाला परिषद सदस्य पुष्पा पठानिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केशव ठाकुर, भाजपा के पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन करतार सिंह, मंडलाध्यक्ष धार डॉ. भोपाल सिंह, सरपंच बलवान सिंह उपस्थित थे।

ये रहे सदस्य मौजूद

चुनाव में भाजपा के सात समिति सदस्यों जिनमें बुंगल जोन से मुकेश लवली, चिबड़ जोन से चैन सिंह, जंडवाल जोन से किरण शर्मा, तिरहाड़ी जोन से रजनी बाला, हाड़ा जोन से रूप लाल, शाहपुरकंडी जोन से पूनम और थड़ा चिकला से मधु बाला मौजूद रहीं। जबकि कांग्रेस की और से कोट जोन से बलकार पठानिया, भमलादा जोन से यशोदा देवी और करोली जोन से ममता देवी ने उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं, कांग्रेस के पांच सदस्यों हरियाल जोन से प्रमोद सिंह, दुनेरा जोन से नरेश कुमारी, भंगुड़ी जोन से विनोद पठानिया, धार जोन से आंचल सिंह और सारटी जोन से राकेश सिंह गैर हाजिर रहे।

डेढ़ घंटे तक सदस्यों का करना पड़ा इंतजार

चुनाव में डेढ़ घण्टे तक सदस्यों का इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद आरक्षण रोस्टर के तहत कांग्रेस की करोली जोन से सदस्य ममता देवी को चेयरमैन चुना गया, लेकिन वाइस चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस के पास सदस्य नहीं थे, मौके पर बहुमत अधिक होने पर भाजपा ने इसका लाभ उठाया। विधायक दिनेश बब्बू ने कहा कि कांग्रेस पारदर्शिता में कभी विश्वास नहीं करती। चुनाव से दूर भागना कांग्रेस की पुरानी आदत है और वाइस चेयरमैन पद का भाजपा समर्थित का चुना जाना विरोधियों के लिए सबक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.