भाजपा एससी मोर्चा ने जताया रोष
पंजाब में जहरीली शराब पीने से 126 लोगों की हुई मौत के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगमोहन जग्गा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पंजाब में जहरीली शराब पीने से 126 लोगों की हुई मौत के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगमोहन जग्गा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इसमें विशेष रूप से इंचार्ज बिदिया उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि मौतों के लिए काग्रेस सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। सरकार पंजाब में नशे को रोकने के लिए पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पंजाब सरकार इस मामले की सीबीआई जांच करवाएं। इस समय पंजाब में हर तरफ अराजकता का माहौल है सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह अपना इस्तीफा दे। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल प्रधान नीलम हंस, युद्धवीर पठानिया, पुनीत सिंह, बलवीर मन्हास, सुरेंद्र मन्हास, यशपाल, तिलकराज, राजन भगत, सोनू भगत, बिरेंद्र कुमार, राजन भगत ,सोनू भगत उपस्थित थे।