Move to Jagran APP

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने काढ़ा व मास्क वितरित किया

कोरोना महामारी से बचाव के लिए भाजपा की देश व्यापी मुहिम सेवा ही संगठन के अंर्तगत भाजपा ओबीसी मोर्चा पठानकोट के जिला अध्यक्ष कंस राज सैनी की अध्यक्षता में महाऋषि वाल्मीकि चौंक में काढ़ा और मास्क वितरण कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 03:35 PM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने काढ़ा व मास्क वितरित किया
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने काढ़ा व मास्क वितरित किया

जागरण संवाददाता, पठानकोट : कोरोना महामारी से बचाव के लिए भाजपा की देश व्यापी मुहिम सेवा ही संगठन के अंर्तगत भाजपा ओबीसी मोर्चा पठानकोट के जिला अध्यक्ष कंस राज सैनी की अध्यक्षता में महाऋषि वाल्मीकि चौंक में काढ़ा और मास्क वितरण कैंप लगाया गया। अभियान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बिट्टा व सेवा ही संगठन मुहिम के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सिंह पलाहा विशेष रूप से उपस्थित हुए। राजेंद्र बिट्टा ने कहा कि करोना महामारी की विपत्ति के इस दौर में भाजपा के कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, विनोद धीमान, जिला प्रेस सचिव प्रदीप रैना, भारतीय जनता पार्टी नॉर्थ मंडल के अध्यक्ष शमशेर ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विक्की वर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रधान विकास सलहोत्रा, मंडल महामंत्री अनिल विरदी, उप प्रधान राममूर्ति, अजय धीमान व अनिल कुमार इत्यादि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.