132.67 करोड़ से बनेंगे नरोट जैमल ¨सह और मकौड़ा पत्तन पर पुल
गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र में 132.67 करोड़ की लागत से बनने वाले दो पुलों को मंजूरी देने के बाद केंद्र सरकार ने फंड भी जारी कर दिया है।
जागरण संवाददाता, पठानकोट
गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र में 132.67 करोड़ की लागत से बनने वाले दो पुलों को मंजूरी देने के बाद केंद्र सरकार ने फंड भी जारी कर दिया है। पठानकोट के कीड़ी मेहरा कलां से सीधे नरोट जैमल ¨सह और गुरदासपुर के चक्क राम ¨सह सहाय मकौड़ा पत्तन से चिब भरियाल के बीच स्थाई पुल बनने के बाद यहां सीमावर्ती क्षेत्र के लोग खुशहाल होंगे, वहीं उनकी चिरलंबित मांग भी पूरी हो जाएगी। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्ण सलारिया ने बुधवार को अपने पठानकोट दौरे के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विशाल तरनाच भी मौजूद थे।
सलारिया ने कहा कि तीन साल पहले जब वह नरोट जैमल ¨सह एरिया में कार्यकर्ताओं के साथ मी¨टग में भाग लेने के लिए गए थे तो कीड़ियां से नाव में बैठ वह पहुंचे। नाव से उतरने के बाद देखा कि एक छोटी बच्ची स्कूल जाने के लिए उसमें सवार होने के लिए आगे बढ़ी तो उसका पांव फिसल गया और वह गिर गई। उसी दिन मैंने क्षेत्रवासियों से वायदा किया था वह उक्त पत्तन पर हर हाल में स्थायी पुल का निर्माण करवाकर ही दम लेंगे। इसके इलावा संसदीय क्षेत्र में आते मकौड़ा पत्तन पुल को लेकर वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले व उनके समक्ष सारी बात रखी। केंद्रीय मंत्री ने भी उनकी और से रखे गए तर्कों के बाद उक्त दोनों पुलों को पिछले महीने मंजूरी दी और अब 32.67 करोड़ का फंड भी रिलीज कर दिया। सलारिया ने बताया कि पठानकोट के रावी दरिया पर कीड़ी मेहरा कलां से नरौट जैमल ¨सह तक 21 स्पैन पर आधारित ब्रिज का निर्माण 69.88 करोड़ से करवाया जाएगा। 840 मीटर लंबे पुल पर प्रत्येक 40 मीटर की दूरी पर स्पैन बनाया जाएगा। पुल बनने के बाद पूरा क्षेत्र विकास की और अग्रसर होगा। इसी प्रकार दूसरा पुल गुरदासपुर के गांव मकौड़ा से चिब्ब भरियाल के बीच 62.79 लाख की लागत से बनाया जाएगा। 800 मीटर लंबे पुल पर 20 स्पैन होंगे ओर यह पुल भी रावि दरिया पर ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मंजूरी व फंड मिलने के बाद अब पंजाब सरकार की और से इसकी टेंड¨रग प्रक्रिया शुरु की जाएगी जिसके बारे में उनकी विभाग के ¨प्रसिपल सेक्रेटरी से भी बात हो गई है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की और से मंजूरी और फंड रिलीज होने की जानकारी उनके पास आ गई है। अब आने वाले दिनों में राज्य सरकार की और से टेंड¨रग की प्रक्रिया को शुरु कर दिया जाएगा। सलारिया ने कहा कि दोनों पुलों का निर्माण होने के बाद संसदीय क्षेत्र में कोई भी एरिया पुलों की वजह से पीछे नहीं रहेगा। सलारिया ने बताया कि पुल बनने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र कहाए जाने वाले एरिया में लोगों को बढिया शिक्षा, अस्पताल तो मिलेंगे वहीं किसानों को इसका आर्थिक तौर पर बहुत लाभ मिलेगा। सलारिया जन सेवा फाउंडेशन के दायरे में देश के विभिन्न राज्यों में काम करने वाले लोगों को वेतन न मिलने की हो रही बातों पर स्वर्ण सलारिया ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सलारिया ने कहा कि 98 फीसद लोगों को समय पर वेतन मिल रहा है। फिर भी यदि किसी को नहीं मिला है तो वह परमानंद स्थित फांउडेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है। सलारिया ने कहा कि अगले महीने से वह सलारिया जन सेवा फाउंडेशन के एक लाख नए सदस्य बनाने की मुहिम शुरु करने जा रहे हैं। जिसके लिए पचास रुपए प्रति मेंबर फीस रखी गई है। मेंबर बनने वाले सदस्यों को फाउंडेशन की और से कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।