भारतीय मजदूर संघ ने बांटे 11 किलो लड्डू
भारतीय मजदूर संघ जुगियाल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेश शर्मा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 10:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मामून : भारतीय मजदूर संघ जुगियाल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेश शर्मा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रधान अशोक शर्मा और कार्यवाहक प्रधान दिगपाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सभी ने संयुक्त रूप में बताया कि प्रभु श्री राम जी के मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने की खुशी में 11 किलो लड्डू बांटे गए हैं। सभी लोगों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और मंदिर निर्माण की शुरुआत होने से मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के सेक्रेटरी विनय शर्मा, तारा सलारिया, रणधीर सिंह, पवन कुमार, जोगिदर पाल, सतेंदर पराशर उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें