भाविप ने पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपे पौधे
भारत विकास परिषद विवेकानंद ने प्रधान नवनीत शर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 04:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भारत विकास परिषद विवेकानंद ने प्रधान नवनीत शर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया। इसके प्रोजेक्ट इंचार्ज पंकज महाजन व अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण करना हम सब का कर्तव्य है। वातावरण को हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर ही बचा सकते हैं। इसलिए हम सभी को चाहिए कि हमें कम से कम वर्ष में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जब तक वह पौधा पेड़ का रूप धारण ना कर ले तब तक उसका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट निपुण महाजन, संजीव गुप्ता, पुनीत जंडियाल, अमित महाजन, संजीव मनी, आकाशदीप, सुनील जसरोटिया, केवल कृष्ण आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें