प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
गांव छन्नी टोला में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तारागढ़ : गांव छन्नी टोला में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजपा नेता कमल किशोर व उनके साथियों ने गांव छन्नी टोला में गलियों-नालियों में बिखरे पॉलीथिन और प्लास्टिक की बोतलों को एकत्रित कर लोगों से गांव को स्वच्छ रखने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। इस मौके पर अश्वनी कुमार, गुरदियाल सिंह, हैरी व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें