आग लगाने की जगह खेतों में दबाएं पराली
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परमानंद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परमानंद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। धान की पराली को जलाने से होने वाले नुकसान पर एक विशेष अभियान में लगभग 400 विद्यार्थियों को संगठित किया गया। कृषि अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव के 550वें गुरुपर्व को ध्यान में रखते हुए धान की पराली में आग लगाने के बजाय, खेतों को तावीज, रोटावेटर, चॉपर्स, मल्चर से दबाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आग लगाने से मानव, पशु स्वास्थ्य और भलाई पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र विधानसभा में स्वीडन की 16 वर्षीय लड़की ने वैश्विक पर्यावरण बिगड़ने के बारे में दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है और कहा कि भविष्य के युवाओं की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जाएगा। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने माता-पिता, अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों को गांवों में धान की पुताई के लिए प्रेरित करें।
प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने कहा कि दिवाली के मौके पर बहुत अधिक प्रदूषण होता है, जिससे भी बचने की जरूरत है। फसल के अवशेषों को जलाने से भूमि की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और इससे पर्यावरण भी प्रदूषित होगा।
पराली को आग न लगाने के लिए निकाली जागरूकता रैली
फोटो-5
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सरकारी मिडिल स्कूल भनवाल की ओर से धान की पराली को आग न लगाने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्य अध्यापक अरुण कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कई स्लोगन के माध्यम से पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में जनता को जागरूक किया। मुख्य अध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि पराली को जलाने से जहां वातावरण प्रदूषण होता है, वही उससे खेतों की उपजाऊ शक्ति भी प्रभावित होती है। खेतों में पराली को आग लगाने से कई मित्र कीट भी जल जाते हैं। अगर हम पराली को नहीं जलाएंगे तो इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी वहीं वातावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से उठने वाले धुएं के चलते प्रदूषण बढ़ गया है वहीं वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। वही इस प्रदूषण से लोगों को सांस लेने की समस्या आती है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि किसान भाई खेतों में धान की कटाई के बाद पराली को न जलाएं। इससे मौके पर कमोदनी गुप्ता, संजीव कुमार, उपेंद्र कुमार, अरुण शर्मा, सुलक्षणा उपस्थित थे।
पराली न जलाने के लिए लोगों को किया जागरूक
संवाद सहयोगी, नंगलभूर : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरथल में धान की पराली न जलाने संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई। जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रिसिपल जोरावर सिंह ने की। इस रैली में विद्यार्थियों ने चार्ट व अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया। वहीं वातावरण को शुद्ध और स्वस्थ रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।