आशापूर्णी समाज सुधार सभा ने 80 परिवारों को राशन वितरित किया
आशापूर्णी समाज सुधार सभा पठानकोट की ओर से प्रधान विनोद कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में 80 परिवारों को राशन वितरित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:14 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : आशापूर्णी समाज सुधार सभा पठानकोट की ओर से प्रधान विनोद कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में 80 परिवारों को राशन वितरित किया गया। इसमें स्वर्णकार सर्राफा संघ एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधान विनोद मल्होत्रा ने कहा कि सभा का मुख्य मकसद धार्मिक कार्यो के अलावा सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जाता है। सभा का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर कृष्ण गोपाल भंडारी, विजय फत्ता, आशीष मल्होत्रा, प्रचार मंत्री राकेश शर्मा, रोहित आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें