समाज के उत्थान के लिए काम कर रहीं अनुराधा बाली
अनुराधा बाली का कहना है कि वह किसी महिला के दर्द को नहीं देख सकतीं। जब किसी महिला को कष्ट का पता चलता है तो उसकी समस्या को दूर करने में जुट जाती हैं। वहीं शहर में होने वाले सामाजिक कार्यों में भी रूचि लेती हैं। उन्होंने कहा कि अब नगर कौंसिल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी होने के साथ ही वह शहर के विकास कार्यों को भी देख रही हैं।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: समाज सेविका अनुराधा बाली 15 वर्षों से महिला व समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में समाज सेवा के कार्य में कदम रखा। वर्ष 2015 सुजानपुर के वार्ड नंबर 10 के पार्षद के रूप में लोगों की सेवा की। उनके पति महेंद्र बाली तीन बार पार्षद बनकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। अनुराधा बाली 17 फरवरी 2021 को दूसरी बार पार्षद बनीं। उसके बाद दो जून 2021 नगर कौंसिल सुजानपुर की पहली बार महिला अध्यक्ष अध्यक्ष बनीं। नारी सशक्तीकरण व समाज सेवा क्षेत्र से जुड़ी अनुराधा बाली अभी तक 500 लोगों की बुढ़ापा व विधवा पेंशन लगवा चुकी हैं। 90 महिलाओं को गैस कनेक्शन उन्होंने दिलवाए हैं। शगुन स्कीम के तहत लगभग 150 बेटियों को राशि 15,000 से लेकर 21,000 तक दिलाई है। वहीं 20 गरीब परिवारों को फ्री बिजली कनेक्शन लगा कर दिए हैं। लगभग 500 राशन कार्ड सस्ता राशन के जरूरतमंद परिवारों को बना कर दिए हैं। वहीं, 50 गरीब लोगों को मकान बनाने के लिए ग्रांट दिलाई है। वहीं, वार्ड में कोई भी गर्भवती महिला उनके पास आती है तो उन्हें अस्पताल ले जाने के अलावा आर्थिक रूप से उनकी सहायता करती हैं।