पठानकोट विकास मंच को दी सात लाख की एंबुलेंस
सिविल अस्पताल में पठानकोट विकास मंच सस्ती रसोई का बूखबी संचालन कर रहा है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : सिविल अस्पताल में पठानकोट विकास मंच सस्ती रसोई का बूखबी संचालन कर रहा है। बुधवार को मंच के सदस्य रिटायर्ड बैंक मैनेजर विजय गुप्ता ने सात लाख की लागत वाली एंबुलेंस मंच को भेंट की है। एसएमओ डॉ. भूपिद्र सिंह द्वारा इसका उद्घाटन कर लोगों की सुविधाओं के लिए शुरू कर दी गई है। मंच के पास अब कुल दो एंबुलेंस हो गई है, जो दिन-रात लोगों की सेवाओं के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह एंबुलेंस अस्पताल के मरीजों और बाहर के लोगों के लिए बहुत कम दाम में मुहैया करवाई जाएगी और जो गरीब व्यक्ति इस एंबुलेंस का किराया देने में असमर्थ होगा उसके लिए इसकी सेवाएं निशुल्क रखी जाएगी। इस मौके प्रधान दिनेश मोदगिल, डॉ. ओपी विग, डॉ. सुनील चंद, वाइस चेयरमैन आदेश सियाल, महासचिव संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अर्जुन कुमार, वरिद्र सागर, उमेश कोहली, विनोद मेहता, शम्भूदत्त शर्मा, राम लुभाया, पवन पठानिया आदि मौजूद थे।
मंच के प्रयास सराहनीय
एसएमओ डॉ. भूपिद्र सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल में कुछ लोग ऐसे उपचार के लिए जो पैसों की कमी होने के कारण मूलभूत सुविधाओं से असमर्थ रह जाते है और मंच उन जैसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने में मंच के प्रयास सराहनीय हैं।