Move to Jagran APP

अकाली वर्करों ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका

अकाली कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार पर लोगों को गुमराह करने और बिक्रम मजीठिया पर झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया। अकाली वर्करों ने उपमुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 10:22 PM (IST)
अकाली वर्करों ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका
अकाली वर्करों ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका

संवाद सूत्र, सरना: शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को डीसी कांप्लेक्स के बाहर पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। शिरोमणि अकाली दल वर्करों द्वारा सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के खिलाफ रोष जताया गया।

loksabha election banner

अकाली कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार पर लोगों को गुमराह करने और बिक्रम मजीठिया पर झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया। अकाली वर्करों ने उपमुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका गया।

अकाली वर्करों का कहना था कि पंजाब में लोगों को जो भी सुविधाएं मिल रहीं हैं, वो सारे काम अकाली सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। कांग्रेस ने कोई विकास नहीं करवाया और लोगों को सिर्फ मूर्ख बनाने का काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.