मामूली मतभेदों को भूल जाए नेता व कार्यकर्ता : बब्बेहाली
शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से पुरानी सब्जी मंडी पठानकोट के पास स्थित लक्ष्मी पैलेस में जिला शहरी अध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह कंवर मिटू और जिला देहाती अध्यक्ष जत्थेदार लखविन्द्र सिंह लक्खी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से पुरानी सब्जी मंडी पठानकोट के पास स्थित लक्ष्मी पैलेस में जिला शहरी अध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह कंवर मिटू और जिला देहाती अध्यक्ष जत्थेदार लखविन्द्र सिंह लक्खी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पठानकोट के ऑब्जर्वर गुरबचन सिंह बब्बेहाली विशेष तौर पर उपस्थित हुए। ऑर्ब्जवर गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने कहा कि पठानकोट के लोगों को पार्टी की नीतियों के साथ जोड़ने के लिए आए हैं। उन्होने कहा कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को मामूली मतभेदों को भूल जाना चाहिए और पार्टी की बेहतरी के लिए एकजुट होना चाहिए। इस मौके पर गुरजीत सिंह संधू, हरप्रीत सिंह राजा, अमनदीप सिंह जिला अध्यक्ष बी. सी. विग, तारा सिंह, गगनदीप सिंह जोंटी, संदीप शिगारी, मघ्घर सिंह, हरदेव सिंह देबी, बलविन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह, वीरू सिंह, रमन बॉबी, सिमरनजीत सिंह, हरनाम सिंह, करन सिंह, सुभाष, किरण शर्मा, पूजा शर्मा, प्रकाश कौर, ममता शर्मा, त्रिशाला, बीना देवा, कांता देवी, बाल किशन, हरजीत सिंह, राखी, सर्वजीत सिंह बेदी, निर्मल सिंह, मोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह काहलों, सन्नी शिगारी, रजिन्द्र सिंह जंगी, रजिन्द्र सिंह मान, बलविन्द्र सिंह खालसा, तेजिन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह कैप्टन महेंद्र सिंह, मेजर हरिदत्त सिंह, नंबरदार हरि सिंह, मेघ सिंह, जसवीर सिंह, नवजोत सिंह देसा, हरजीत सिंह ,केवल सिंह ,ओंकार सिंह, मास्टर अजीत सिंह, गुरशरण सिंह, सोनू, मलकीत सिंह, मेला सिंह, सुखदेव सिंह, जगदीश सिंह, कुलबीर सिंह ,परमजीत सिंह पम्मी, जोगिदर सिंह गोगा, गुरमिदर सिंह आदि उपस्थित थे।