दिनभर की ठंडी हवाओं के बाद दोपहर को रिमझिम बारिश
शुक्रवार को सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा और दोपहर करीब 2 बजे झमाझम बारिश हुई।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
शुक्रवार को सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा और दोपहर करीब 2 बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिसके बाद लोगों ने दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से राहत की सांस ली लेकिन, कुछ ही देर बाद मौसम ने फिर से करवट ली और आधे घंटे की बारिश के बाद आसमान में फिर से धूप खिल उठी और लोगों को उमस भरी गर्मी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन, शाम होते ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन मौसम मिलाजुला रहेगा और ठंडी हवाओं के साथ बारिश होगी। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होता रहेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ ही दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।