आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी ने किया गोष्ठी का आयोजन
आनंदवाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने बच्चों को सनातन मानबिदुओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिसिपल विनीता गुप्ता ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि हम इस राष्ट्रवादी संगठन के साथ हैं।
संवाद सूत्र, खानपुर: पीठ परिषद आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी खानपुर-मनवाल की ओर से जेएमके स्कूल में गोष्ठी का आयोजन प्रिसिपल विनीता महाजन की अध्यक्षता में किया गया। बच्चों ने गंगा, गायत्री, गुरु, गीता, गोमाता की रक्षा के विषय पर अपने विचार प्रकट किए। आदित्यवाहिनी पंजाब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बच्चों को बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का आदर करना चाहिए व सत्य बोलना चाहिए। इस समय विश्व में वही व्यक्ति, वाद या तंत्र सफल होगा जो दर्शन, विज्ञान और व्यवहार के आधार पर कार्य करेगा। यदि हम दर्शन, विज्ञान और व्यवहार के बल पर सनातन धर्म एंव संस्कृति पर आधारित सिद्धांत को विश्व मंच प्रसारित करेंगे तो पूरा विश्व हमारा अनुगामी होगा। आनंदवाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने बच्चों को सनातन मानबिदुओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिसिपल विनीता गुप्ता ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि हम इस राष्ट्रवादी संगठन के साथ हैं। हम बच्चों को अच्छा मानव बनने और अपनी संस्कृति को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।