Move to Jagran APP

भाजपा को मिला कर्मठ व योग्य प्रदेश प्रधान : बब्बू

भनवाल में भाजपा विधायक दिनेश सिंह बब्बू के नेतृत्व में मिलन समारोह हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 10:26 PM (IST)
भाजपा को मिला कर्मठ व योग्य प्रदेश प्रधान : बब्बू
भाजपा को मिला कर्मठ व योग्य प्रदेश प्रधान : बब्बू

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भनवाल में भाजपा विधायक दिनेश सिंह बब्बू के नेतृत्व में मिलन समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पहुंचे। विधायक दिनेश सिंह बब्बू भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अश्विनी शर्मा को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा को बड़ी ताकत बनाना हमारा मकसद है। पार्टी को रचनात्मक संगठनात्मक आंदोलनात्मक तीनों मुद्दों को लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे। वधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि अश्विनी शर्मा के पंजाब अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है, इससे पार्टी और मजबूत हुई है। इस मौके पर महासचिव राकेश राठौर, जिला प्रधान विजय शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा, भाजयुमो जिला प्रधान वरुण ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विपन महाजन, मंडल प्रधान जगमोहन, कौंसिल प्रधान रूप लाल, पार्षद सुरिदर मन्हास, सरपंच अवतार सिंह कोहाल, युद्धवीर पठानिया, बलवीर मन्हास, उदय भाटिया, राजन भगत, श्यामलाल, समिति मेंबर तरसेम सिंह, अनुराधा कोहल, रितु मन्हास,आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.