शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान पठानकोट निवासी भारत भूषण के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 के अक्टूबर में इसकी पहचान भारत भूषण के साथ हुई थी। उक्त युवक धीरा पुल पठानकोट में एक मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर काम करता था। कुछ समय बाद इसने प्यार करने का झांसा देकर उसके साथ फोन पर बातचीत शुरू कर दी। शादी करने का झांसा देने लगा। जनवरी 2019 को भारत भूषण ने उसे धीरा पुल के पास शाम के समय बुलाया। उसके पहुंचने के बाद उक्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इसके बाद उसे डरा-धमका कर युवक ने शरीरिक संबंध बना लिए। पीड़ित ने जब भारत भूषण को विवाह करने के लिए कहा तो उक्त ने शादी करने से मना कर दिया। एसआइ नेविया बैंस ने कहा कि थाना डिवीजन नंबर 2 में मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
---------
किशोरी को भगाने के आरोप में मामला दर्ज
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर एक लड़का अपने साथ ले गया। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपित चरणजीत सिंह निवासी माहलपुर जिला होशियारपुर के खिलाफ लड़की को अपहरण करने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। अभी आरोपित फरार है।