अवैध शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति से 7500 एमएल शराब पकड़ी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति से 7500 एमएल शराब पकड़ी है। हेड कांस्टेबल अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव चौहाना से घरोटा की ओर जा रही थी। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैनी पकड़े आते देखा। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यकित ने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। सदर थाने में मंथन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें