58वीं वाहिनी बीएसएफ ने जामुन, आंवला के पौधे लगाए
संवाद सहयोगी माधोपुर 58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल परिसर माधोपुर ने पौधारोपण किया। वाहिन
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 03:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, माधोपुर : 58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल परिसर माधोपुर ने पौधारोपण किया। वाहिनी के समादेष्टा नीलाद्री गांगुली, अधिकारी गण, अधिनस्थ अधिकारी गण एवं जवानों ने भाग लिया। समादेष्टा नीलाद्री गांगुली ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाए रखने के लिए जागरूक किया तथा सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि वाहिनी ने इस वर्ष 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक जामुन, आंवला, अर्जुन, नीम आदि प्रजातियों के1200 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी विनय कुमार महाजन, भारत भूषण, जोगेश गंगर भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें