घरोटा में 23,360 बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो रोधी बूंदें
सेहत विभाग के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा में एसएमओ डॉक्टर विदू गुप्ता के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 07:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : सेहत विभाग के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा में एसएमओ डॉक्टर विदू गुप्ता के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक हुई। 19 से 21 जनवरी तक चलने वाले अभियान के लिए बैठक में ड्यूटियां लगाई गई। एसएमओ डॉक्टर विदु गुप्ता ने कहा कि घरोटा ब्लॉक 5 वर्ष तक के 23,360 बच्चों को बूंदे पिलाई जाएंगी। इसके लिए 202 बूथ बनाए गए हैं। वही निरीक्षण के लिए 38 सुपरवाईजर लगाए गए हैं। अभियान में झुग्गी-झोपड़ी, भट्ठे की लेबर, कंस्ट्रक्शन लेबर पर अधिक फोकस किया गया है। इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिद्र सिंह, रमनदीप कौर, संदीप बाला, बबिता, राघव, नवदीप कौर, नीलम कुमारी, सीता कुमारी समेत समूह स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें