विनोद धीमान और युद्धवीर ¨सह बने भाजपा के जिला महासचिव
भारतीय जनता पार्टी के नए जिला प्रधान विपिन महाजन ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
भारतीय जनता पार्टी के नए जिला प्रधान विपिन महाजन ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला प्रधान द्वारा जारी आधिकारिक सूचि के अनुसार 2 जिला महासचिव, 9 जिला उपप्रधान, 8 सेक्रेटरी, प्रेस सचिव व कैशियर की नियुक्ति की गई है। वहीं पार्टी के विभिन्न 9 मोर्चों एंव ¨वगों के प्रधान भी नियुक्त किए गए हैं। जिला प्रधान के अनुसार जल्द ही 66 कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी घोषित किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार विनोद धीमान एवं युद्धवीर ¨सह को जिला महासचिव, गोवर्धन गोपाल, गुलजार ¨सह, नीता पठानिया, विशाल तरनाच, सुरेश शर्मा, शाम लाल भीमपुर, अमरीक ¨सह, जु¨गदरशील एंव नरेश वडैहरा को जिला उपप्रधान नियुक्त किया गया है। वहीं विजय योगी, निर्मल ¨सह घरोटा, रेखा शर्मा, मदन वर्मा, राजेश दूबे, रमेश शर्मा, रा¨जदर अंतोत्रा एवं विवेक सैनी को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुदेश वर्मा को कैशियर, विश्व बंधु को मीडिया इंचार्ज एंव प्रदीप रैना को प्रेस सचिव बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चाें में वरूण विक्की को युवा मोर्चा का जिला प्रधान, वीना परमार को महिला मोर्चा की जिलाप्रधान, सुखदेव सुक्खा को किसान मोर्चा के जिलाप्रधान, यशपाल घरोटा को बीसी मोर्चा का जिलाप्रधान, प्रवीण ¨सह को इंडस्ट्री सेल के कन्वीनर, अमित शर्मा को मेडकिल सेल के कन्वीनर, आरती ततियाल को लीगल सेल की कन्वीनर और नरेंद्र काला को लोकल बॉडी सेल का कन्वीनर बनाया गया है।