श्री रामनवमी पर शोभायात्रा 13 को
जेएंडके के जिला कठुआ में पकड़ा गया गैंगस्टर पम्मा करीब दो माह तक जिले के बमियाल क्षेत्र में किराए के मकान में रहा था।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर
स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की बैठक बाबा मोनी मंदिर सुजानपुर में प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चेयरमैन राजकुमार गुप्ता विशेष रूप में शामिल हुए। बैठक में विभिन्न संस्थाओं ने शामिल होकर रामनवमी का त्योहार मिलकर मनाने का निर्णय लिया। चेयरमैन राजकुमार गुप्ता ने बताया कि किस सभी संगठन 13 अप्रैल को रामनवमी मनाएंगे। 13 अप्रैल को 108 सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। दोपहर 1 बजे भगवान रामजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान रामलीला क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर अजय महाजन, सूर्यवंशी रामा नाटक क्लब के निर्देशक राममूर्ति शर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुनील सोनी, मानव कल्याणकारी परिषद के अध्यक्ष डॉ विजय शर्मा शंभू, वीर हकीकत राय युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुधीर महाजन, स्वामी गुरु नाभा दास सभा के चेयरमैन अमरनाथ, गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष नींदी मंगीयाल, व्यापार मंडल पुल नंबर 4 से सुरेंद्र महाजन, मां वैष्णो देवी मंदिर सुजानपुर से पंडित राम चंद्र, शनि देव मंदिर से संजीव मेहरा, आर्य समाज मंदिर के प्रधान विनोद महाजन, शिव नाटक क्लब से सुखदेव शर्मा, शिव मंदिर शेखा मोहल्ला से बोधराज, प्रजापत बिरादरी से मोहनलाल, गुड मॉर्निंग क्लब से तिलक राज, गरीब समाज यूनियन से राजकुमार राजी, बाबा मोनी मंदिर से पंडित सत्यदेव, शिवाला मंदिर से पंडित यदुनंदन शास्त्री, अशोक बावा, ऋषि बब्बर, अशोक बब्बर, मनोहर लाल, सुभाष अबरोल, अमित सागर, नवनीत शर्मा, सुनील महाजन, उदय भाटिया, खजूर सिंह, मदन लाल शर्मा, परसोतम लाल, सूरज महाजन, मास्टर राजेश, शुभम धीमान, अशोक कुमार, विनोद भंडारी, डॉक्टर संजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।