श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये हुए एकत्रित
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए गांव तलवाड़ा गुजरां में धन संग्रह अभियान चलाया गया।
संवाद सहयोगी, घरोटा : अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए गांव तलवाड़ा गुजरां में धन संग्रह अभियान चलाया गया। इसमें समूह गांव वासियों ने एक लाख दस हजार रुपये एकत्रित किए। राम लीला क्लब के सदस्य नरेंद्र सिंह पम्मी ने बताया समूह ग्राम वासियों ने मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को श्री राममंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर को निर्माण किया जा रहा है। इसका काफी समय से लोगों को इंतजार था। अब जब इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तो हम सबको इसमें बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके संजीव महाजन, मोहन सिंह, मुकेश कुमार, जसवंत सिंह, वरेंदर सलारिया, युद्धवीर सिंह, सुरेश सिंह, राजकुमार, प्रेम सिंह इत्यादि भी उपस्थित थे।
---------
राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए किया प्रेरित
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : भाजपा धार मंडल की ओर से जोन नंबर चार में जोन इंचार्ज हरि सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमे विशेष तौर पर मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा उपस्थित हुए। इस बैठक में बूथ प्रधान, पोलिग एजेंट और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में राम मंदिर धन संग्रह को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया। हरि सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता हर घर में जाकर धन जुटाए। इसके उपरांत बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके युवा अध्यक्ष लावनिष जसरोटिया, सरपंच करनैल सिंह, महिदर सिंह, बंटी, कुलदीप, भागीराम, बलवीर सिंह, पुणेश्वर शर्मा आदि उपस्थित थे।