Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चन्नी और वड़िंग एक परिवार के दुख...', AAP ने कांग्रेस पर लगाया हत्या मामले में राजनीति करने का आरोप

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 01:37 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर सुखविंदर सिंह कलकत्ता हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। आप नेताओं नील गर्ग और बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस नेता चन्नी और राजा वड़िंग परिवार के दुख का राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हत्या निजी रंजिश का परिणाम थी कानून व्यवस्था की विफलता नहीं।

    Hero Image
    AAP ने कांग्रेस पर लगाया हत्या मामले में राजनीति करने का आरोप (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पर सुखविंदर सिंह कलकत्ता हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।

    आप के नेता नील गर्ग और बलतेज पन्नू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग एक परिवार के दुख का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। नील गर्ग ने स्पष्ट किया कि कलकत्ता की हत्या एक निजी रंजिश का परिणाम थी, न कि कानून व्यवस्था की विफलता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि आरोपित गुरदीप सिंह उर्फ डिम्पी बावा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और हथियार व वाहन भी बरामद कर लिए गए।

    गर्ग ने यह भी बताया कि सुखविंदर का हथियार सरकार ने जब्त नहीं किया था, बल्कि वह खुद उसे बेचने की प्रक्रिया में था और उसका लाइसेंस 2029 तक वैध था। पन्नू ने इस मामले में नया मोड़ जोड़ते हुए कहा कि आरोपित डिम्पी बावा का कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग से करीबी संबंध है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने सच्चाई छिपाकर आप सरकार को बदनाम करने की कोशिश की। पन्नू ने बताया कि डिम्पी बावा और कलकत्ता के बीच दुश्मनी 2018 के सरपंच चुनावों से शुरू हुई थी।

    दोनों नेताओं ने कहा कि पंजाब में लाशों पर राजनीति ने प्रदेश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपने संबंधों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है।