स्नेही मंदिर में बताया भागवत कथा का महत्व
नवांशहर नवांशहर के कमेटी बाजार स्थित सिद्ध पीठ देवी देवालय स्नेही मंदिर में भागवत पाठ जारी है।
जेएनएन, नवांशहर: नवांशहर के कमेटी बाजार स्थित सिद्ध पीठ देवी देवालय स्नेही मंदिर में भागवत पाठ जारी है। रविवार सुबह धनंजय शास्त्री ने पाठ का पारायण किया, जिसमें मुख्य यजमान ओमपाल व प्रवीन का परिवार रहा। इसके बाद शाम को संदीप शास्त्री ने सबसे पहले विष्णु सह्रसनाम का पाठ किया, उसके बाद ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करवाया। इसके बाद शास्त्री ने बताया कि भागवत का पाठ सभी मनुष्य को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करता है। मनुष्य का एक छोटे से छोटे अपराध की सजा भी उसको अगले जन्म में भुगतनी ही पड़ती है। रास आत्मा के परमात्मा से मिलन है। जब आत्मा-परमात्मा से मिलने को तड़पती है, तो यही भक्त और भगवान का मिलन होता है। भगवान के लिए कोई भी जीव न पुरुष है और न ही स्त्री। हम सब जीव उस परमात्मा के अंश हैं। शास्त्री ने कृष्ण की बाल लीला, माक्खन चोरी, पूतना मोक्ष, काली निग्रह, चीरहरण व गोवर्धन पूजा की कथा सुनाकर लोगों को परम सुख प्राप्त करवाया। अंत में आरती से कथा को विश्राम दिया गया। इस मौके पर विनोद चोपड़ा, पंडित हर्षबर्धन, पंडित दिनेश मिश्रा, सुरेश गौतम, शांता, प्रियंका गौतम, बेबी, अनंत गौतम, आराध्य गौतम व मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य शामिल रहे।