न्यूजीलैंड पुलिस में भर्ती हुआ गांव गढ़ी का अशलेश
गांव गढ़ी काननूगो के अशलेश कुमार ने न्यूजीलैंड पुलिस में भर्ती होकर एक और जहां परिवार का नाम रोशन किया है।
संवाद सहयोगी, बलाचौर : गांव गढ़ी काननूगो के अशलेश कुमार ने न्यूजीलैंड पुलिस में भर्ती होकर एक और जहां परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं बलाचौर क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। न्यूजीलैंड से फोन पर विशेष बातचीत में कहा कि वह अपनी पत्नी सहित 2014 में न्यूजीलैंड गए थे और उसके बाद उन्होंने लगातार दो साल सख्त मेहनत करके पुलिस के प्रत्येक टेस्ट को पास करके भर्ती हुए हैं और अशलेश कुमार न्यूजीलैंड के इस्टन जिले में तैनात किए गए हैं। इस्टन जिले के कमिश्नर माइक बुश ने अशलेश को ज्वाइन करवाया। इससे पहले अशलेश कुमार भारतीय फौज में कांस्टेबल भर्ती हुए थे और अपनी मेहनत से 2006 में एसीसी टेस्ट बास कर लिए, जिससे अशलेश कुमार को अफसर का रैंक मिलना था, परन्तु मेडिकल में कुछ परेशानी के कारण सैनिक अस्पताल में आपरेशन किया गया, जो सफल न होने के कारण चार महीने बीमार रहने के बाद अशलेश कुमार फौज से इस्तीफा देकर वापिस आ गए और 2008 से 2010 तक गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए एक ट्यूशन सेंटर खोला और 2010 में दोबारा पंजाब में कांस्टेबल भर्ती होकर एसबीएस नगर में कई थानों में अपनी सेवा निभाई। अशलेश कुमार ने बताया कि उसे बचपन से ही पुलिस में भर्ती होने का शौक था। इसके लिए वह हमेशा मेहनत करते रहे। अशलेश ने बताया कि न्यूजीलैंड में किसी भी बड़े पुलिस रैंक पर पहुंचने के लिए पहले हरेक को कांस्टेबल के पद पर ही भर्ती किया जाता है। अशलेश कुमार के पिता मोहन सिंह गांव के सहकारी बैंक में कर्मचारी थे और वह परिवार में दो भाइयों में छोटे हैं और उनका बड़ा भाई जसवीर सिंह बीएसपी के प्रदेश प्रधान हैं। वहीं एक और जहां परिवार अशलेश की इस प्राप्ति के लिए खुश है, वहीं क्षेत्र के समूह धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अशलेश कुमार की इस प्राप्त पर परिवार को बधाई दी है।