Move to Jagran APP

रिटायर्ड फौजी की अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल की कोशिश, चार काबू

शहर के मोहल्ला हरगोबिद नगर में 80 वर्षीय रिटायर्ड फौजी से एक युवती ने शारीरिक संबंध बनाए और दूसरी महिला साथी ने उसकी वीडियो बना ली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 12:03 AM (IST)
रिटायर्ड फौजी की अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल की कोशिश, चार काबू
रिटायर्ड फौजी की अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल की कोशिश, चार काबू

जासं, नवांशहर : शहर के मोहल्ला हरगोबिद नगर में 80 वर्षीय रिटायर्ड फौजी से एक युवती ने शारीरिक संबंध बनाए और दूसरी महिला साथी ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद दोनों ने अपने दो पुरुष साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी से दो लाख रुपयों की डिमांड की। बताया जा रहा है कि यह गिरोह पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकाने व साजिश करने का मामला दर्ज किया है। रिटायर्ड फौजी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी है जो अमेरिका में रहती है। उसके पास अमेरिका व कनाडा का वीजा है और वह अक्सर इन देशों में जाते आते रहते हैं। उसने बताया कि यहां पर वह अकेला ही रहते हैं। उन्होंने कुलाम रोड पर अपने एक दुकानदार दोस्त से घर में सफाई का काम करने के लिए एक अधेड़ उम्र की महिला को रखने की बात कही थी। दोस्त ने बाद में बताया कि उसने उनका नंबर घर का काम करने वाली एक महिला को दे दिया है। उसने ने फौजी को महिला का मोबाइल नंबर भी दे दिया। 30 मई को उन्होंने दोपहर में महिला को फोन कर घर पर सफाई का काम करने की बात कही। 30 मई की शाम को महिला का फोन आया और घर का पता पूछा। दूसरे दिन करीब दो बजे महिला का फोन आया कि हम नवांशहर कचहरी के पास हैं। इसके बाद दोनों महिलाएं उसके घर पहुंच गई।

loksabha election banner

एक आरोपित महिला 40-42 व दूसरी 25-26 साल की

आरोपित में एक महिला की उम्र 40-42 साल की थी और दूसरी की आयु 25-26 साल की थी। उन्होंने बुजुर्ग फौजी से पहले पीने के लिए कोका कोला मांगा। दोनों महिलाएं आकर उसके बेड पर बैठ गईं। उसने दोनों को जाने के लिए कहा। इसके बाद एक महिला उससे अश्लील हरकतें करने लगी। जब वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद युवती ने अपनी मर्जी से उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान दूसरी महिला बाहर चली गई थी। बाद में दोनों महिलाएं उससे रुपये मांगने लगी। उसने 500 रुपये दिए तो उन्होंने रुपये को फेंक दिया और उससे झगड़ा करने लगी। उसकी मिन्नतों के बाद वह रुपये लेकर चली गईं।

पुरुष साथियों ने दो लाख रुपये देने की धमकी दी

दोनों महिलाओं के पीड़ित के घर में आने के करीब एक घंटे के बाद उनके के दोनों पुरुष साथी भी उसके घर आ गए। चारों ने मिलकर उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया है कि उसकी हरकत की उन्होंने वीडियो बना ली है। अब वे इसका शोर डाल देंगे। वह उसका राजनीमा करवा देते हैं। उन्होंने डरा धमका कर एक हजार रुपये और उससे ले लिए और दो लाख रुपये जल्दी तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन में आकर वह रुपये लेकर जाएंगे। इनसे डर कर रिटायर्ड फौजी अपना मोबाइल फोन बंद कर अमृतसर चले गए। अब वापस आकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस संबंध में दोनों महिलाओं के अलावा बलाचौर के शिगारा सिंह व जसवीर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कई लोगों को बना चुकी हैं अपना शिकार

बताया जा रहा है कि यह गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस गिरोह के शिकार समाज में बदनामी के डर से किसी से कुछ नहीं बताते हैें। रिटायर्ड फौजी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसे कुछ लोगों से मालूम चला है कि ये चारों मिलकर कई लोगों से रुपए ठगे हैं।

चारों आरोपित एक दिन के रिमांड पर : आईओ

मामले के जांच अधिकारी जसविदर सिंह ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन्हे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.