दो झपटमारों से छह मोबाइल बरामद, एक दिन की रिमांड पर भेजा
थाना नवांशहर सिटी की पुलिस ने झपटमारी करने वाले दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है।
जेएनएन, नवांशहर : थाना नवांशहर सिटी की पुलिस ने झपटमारी करने वाले दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस ने छह मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसे उन्होंने विभिन्न घटनाओं में झपटमारी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनका एक साथी फरार है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। दोनों आरोपित नशा करते हैं अब तक उनके द्वारा शहर में दो वारदातों का पता चला है।
सब इंस्पेक्टर महिदर सिंह ने बताया कि उन्होंने राहों रोड पर नाका लगा रखा था। उन्हें गुप्त सूचना मिली की राहों की ओर से दो झपटमार आ रहे हैं। उन्हें मोटरसाइकिल का नंबर भी पता लग गया था। नाके पर उक्त युवकों को रोका गया। जांच में उनके पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए जो उन्होंने विभिन्न वारदातों में छीना था। दोनों युवक नशे के आदी है। आरोपित की पहचान मुत्तो मंड निवासी सतवीर सिंह उर्फ सन्नी व राहों निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है। ये पिछले तीन महीनों से एक्टिव थे। उन्हें आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उनसे अब तक की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इनका एक और साथी है जिसे पुलिस तलाश कर रही है आरोपित की पहचान राहों निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है।