दो कारों में आमने-सामने टक्कर, दो महिलाओं सहित पांच घायल
बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह लगभग 11 बजे गांव मुत्तों जब्बा बस अड्डे के बीच दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह लगभग 11 बजे गांव मुत्तों जब्बा बस अड्डे के बीच दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में महिलाएं और बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक को सरकारी अस्पताल रोपड़ भेज दिया गया। बाकी उपचार करवाकर घर चले गए। सिविल अस्पताल जालंधर में कार्यरत डॉ. हरिपाल सिंह कार से पत्नी सहित चंडीगढ़ से जालंधर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे संजीव कुमार निवासी विरकां थाना फिल्लौर अपनी आल्टो कार से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे थे। जब वह मुत्तों जब्बा बस अड्डे के बीच पहुंचे, तभी दोनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर से अफरातफरी मच गई और कारें क्षतिग्रस्त हो गई। संजीव कुमार जिसकी टांग टूट गई और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में बच्चे व पत्नी को भी चोटें आई। लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल बलाचौर और रोपड़ ले जाया गया। वहां से डॉक्टर परिवार जालंधर शिफ्ट हो गया। घटना का समाचार मिलते ही एएसआइ पलविदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ वहां पर पहुंचे। उन्होंने कारों को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।