हमला करने के आरोप में मां व बेटे पर केस
थाना बलाचौर पुलिस ने हमला करने के आरोप में मां व बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना बलाचौर पुलिस ने हमला करने के आरोप में मां व बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव थोपिया के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि जब वो अपने घर जा रहा था तो गांव के रहने वाले रोमी व उसकी माती बिमला देवी ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित रोमी व बिमला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दहेज के लिए तंग करने पर पति नामजद जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना काठगढ़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में काठगढ़ की रहने वाली प्रिया ने बताया है कि उसकी शादी नौ जुलाई 2017 को गढ़शंकर के गांव नैनवा के रहने वाले अजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुराल परिवार उसे दहेज के लिए तंग करने लगा। 14 अक्तूबर 2020 को वह अपनी रिश्तेदार की मौत के अफसोस पर आई थी, तो उसका पति भी उसके पीछे आ गया व उसके पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अदालत से भगोड़े करार पर पर्चा दर्ज
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना राहों पुलिस ने पीओ होने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एचसी संदीप कुमार ने बताया कि जालंधर के दानशमंदा बस्ती के रहने वाले राजेश कुमार को राहों पुलिस ने एक केस में 16 अक्तूबर 2005 को पकड़ा था। वर्ष 2011 में उसे माननीय अदालत ने पीओ करार दे दिया था। पुलिस ने आरोपित राजेश कुमार के केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।