हमला करने के आरोप में दो पर केस दर्ज
थाना पोजेवाल पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 11:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर
थाना पोजेवाल पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाथ ने बताया कि उसने अपनी ट्राली गढ़शंकर के रहने वाले मक्खण सिंह को बेची थी। जब मक्खण वो ट्राली लेने के लिए आए तो उसके रिश्तेदारों महिदर व बलवीर ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनों का कहना है कि यह ट्राली उनकी है। पुलिस ने जांच के बाद महिदर व बलवीर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें