30 किलो चूरा के साथ दो गिरफ्तार
थाना नवांशहर सिटी की पुलिस ने महिला व पुरुष को किलो चूरा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपितों से पुलिस ने 30 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:43 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर: थाना नवांशहर सिटी की पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को 30 किलो चूरा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बरनाला गेट के पास शक के आधार पर एक आल्टो कार को रोका और उसकी जांच की तो कार की पिछली सीट पर सफेद थैले में 30 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। कार सवार व्यक्ति की पहचान काठगढ़ निवासी मेजर व महिला की पहचान राहों निवासी सत्तों के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें