Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की मंडल प्रधानों की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष पूनम माणिक ने जिले के नौ में से सात मंडल प्रधानो की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 03:49 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 03:49 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने की मंडल प्रधानों की घोषणा
भाजपा जिलाध्यक्ष ने की मंडल प्रधानों की घोषणा

जागरण संवाददाता, नवांशहर: भाजपा जिलाध्यक्ष पूनम माणिक ने जिले के नौ में से सात मंडल प्रधानो की घोषणा की है। पूनम माणिक ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व जोनल प्रभारी सुभाष शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी उमेश शाकर से विचार विमर्श करने के बाद नवांशहर मंडल से लकी शर्मा को, जाडला मंडल से पवन लोमेश को, बलाचौर मंडल से नंद किशोर को, साहिबा मंडल से अनिल धम को, बंगा मंडल से राम किशन जाखू , औड़ मंडल से रमा नंद भनोट, मुकंदपुर मंडल से प्रवेश रामपाल को नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही राहों और काठगढ़ मंडल की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। उन्होंने सभी मंडल प्रधानो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पार्टी के प्रचार प्रसार में दिन रात मेहनत करके मोदी जी की नीतियों के बारे में लोगो को जागरूक करें। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त मंडल प्रधान को फोन पर बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.