प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चाय पकौड़े का लंगर लगाया
सलोह रोड स्थित मॉडल टाउन में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राहगीरों के लिए चाय व पकौड़ों का लंगर लगाया गया।
संवाद सहयोगी, राहों : सलोह रोड स्थित मॉडल टाउन में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राहगीरों के लिए चाय व पकौड़ों का लंगर लगाया गया। सन्नी कट्स एंड कलर्स के मालिक लवली कनकरवाल ने यह लंगर लगाया। सुबह से शाम चार बजे तक अटूट लंगर बरताया गया। लवली ने बताया कि उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कई काम शुरू किए गए हैं। गरीब तथा जरूरतमंद लड़कियों को कामयाब बनाने के लिए हेयर स्टाइल के कोर्स, मेकअप कोर्स और ब्यूटी पार्लर की सिखलाई बिल्कुल मुफ्त दी जाती है। लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे तथा योगा की भी ट्रेनिग भी मुफ्त दी जा रही है। अगर कोई भी जरूरतमंद लड़की कोर्स करने चाहती है तो सलोह रोड स्थित उनके कार्यालय में आकर फार्म भर सकती है। इस अवसर पर उनके साथ जीवन जांगड़ा, जसविदर हीयों, बलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।