मन की शांति के लिए लें राम का नाम : स्वामी
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण शुरू होने पर तप स्थान बौहड़ी साहिब में भी खुशी से दीप जलाए गए
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण शुरू होने पर तप स्थान बौहड़ी साहिब में भी खुशी से दीप जलाए गए। इस अवसर पर स्वामी दयाल दास ने कहा कि भगवान राम बहुत ही सहन शीतला वाले हैं। अगर आप मन की शांति चाहते हो तो केवल राम-राम का जाप करें। राम सभी धर्मों के सत्कार योग्य देव हैं और उनका प्यार भाईचारा ही संगत को दंसेश है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस अवसर पर जोगिदर पाल दत्त, नंबरदार अवतार सिंह बाजवा, शंकार सिंह, विष्णु प्रसाद, डॉ. परमजीत कोहली आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें