सोनी इंडेन गैस सर्विस ने उपभोक्ताओं को किया जागरूक
सोनी इंडियन गैस सर्विस उपभोक्ताओं को सुरिक्षत तौर पर गैस चलाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया रहा है।
संवाद सहयोगी, बलाचौर : सोनी इंडियन गैस सर्विस उपभोक्ताओं को सुरिक्षत तौर पर गैस चलाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं को गैस के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एक कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंडियन गैस सर्विस के मैनेजर कैप्टन संतोष सिंह ने बताया कि गैस उपभोक्ताओं को गैस को सुरक्षित तरीके से प्रयोग करने के बारे में बताया गया कि गैस लेने से पहले सिलेंडर की सील खोल कर चेक कर लें। इसके अलावा सिलेंडर का वजन भी चेक कर लें ताकि किसी प्रकार की गैस दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इसके बाद ही सिलेंडर की कीमत अदा की जाए। अगर किसी को गैस सिलेंडर लेने में दिक्कत होती है तो उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।