एसकेटी प्लांटेशन टीम ने लगाए पौधे
एसकेटी प्लांटेशन टीम की ओर से जन्मदिन पर पौधारोपण मुहिम के तहत रविवार को गांव दुर्गापुर मे पौधारोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 04:18 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 05:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : एसकेटी प्लांटेशन टीम की ओर से जन्मदिन पर पौधारोपण मुहिम के तहत रविवार को गांव दुर्गापुर मे पौधारोपण किया गया। टीम के संचालक अंकुश निझावन ने बताया कि आज दुर्गापुर निवासी अजमेर सिंह ने अपना 28 वां जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया। इस दौरान श्मशानघाट में नीम आंवला डेक एवं जामुन के 11 पौधे लगाये गए।
टीम के सदस्यय नितेश तिवारी ने बताया कि जो भी शहर में अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करना चाहता है वो एसकेटी प्लांटेशन टीम के किसी भी मेंबर से सम्पर्क कर सकता है। इस मौके पर अंकुश निझावन, नितेश तिवारी, अजमेर सिंह, वरिदर सिंह, नवजोत सिंह उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें