सेवा केंद्र अब सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे
कोविड महामारी की स्थिति में कुछ सुधार होने के मद्देनजर सेवा केंद्रों का पहले वाला समय बहाल कर दिया गया है। अब जिले के सभी सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक नागरिकों को सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : कोविड महामारी की स्थिति में कुछ सुधार होने के मद्देनजर सेवा केंद्रों का पहले वाला समय बहाल कर दिया गया है। अब जिले के सभी सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक नागरिकों को सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने जानकारी देते बताया कि अब बिना अप्वाइटमेंट के भी सेवा केंद्रों में सेवाएं हासिल की जा सकतीं हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ काउंटर आगामी परवानगी ले कर आने वाले नागरिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं, जिससे आगामी परवानगी का व्यवस्था भी साथ के साथ चल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय पर 17 सेवा केंद्रों की तरफ से सेवाओं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें एक टाइप -1, चार टाईप -2 और 12 टाईप -3 सेवा केंद्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में स्टाफ और नागरिकों के लिए मास्क पहनना अति जरूरी है और सेवा केंद्रों के अंदर सेवा काउंटरों की संख्या अनुसार ही प्रार्थी जा सकेंगे।