सड़क हादसे में एक की मौत
जागरण संवाददाता, नवांशहर : सब्जी मंडी से घर वापस लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वा
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 03:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : सब्जी मंडी से घर वापस लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खटकड़कलां निवासी सुनीता रानी ने बताया कि उनका पति अपनी दुकान से स्कूटर से सब्जी मंडी गए थे, जब वे वहां से सब्जी लेकर वापस लौट रहे थे तो बंगा रोड पर श्मशान भूमि के पास किसी अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार दी। इसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें