सतवीर बने जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन
प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतवीर सिंह पल्लीझिक्की को जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 06:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतवीर सिंह पल्लीझिक्की को जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया। सतवीर सिंह बंगा हलके के इंचार्ज है। बता दें कि वह इससे पहले सतवीर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह वर्ष 2011 से लेकर वर्ष 2015 व 2016 से लेकर वर्ष 2019 तक कांग्रेस के जिला प्रधान रहे हैं। वर्ष 1998 से लेकर वर्ष 2007 तक जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। लगातार 10 साल पल्लीझिक्की कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष रहे हैं। नवांशहर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर भी रहे हैं। सतवीर के जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर पाई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें