लाकडाउन में जारी सखी वन स्टाप सेंटर
कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की स्थिति में भी सखी वन स्टाफ सेंटर सिविल अस्पताल नवांशहर की ओर से हिसा पीड़ित महिलाओं की मदद की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 11:20 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की स्थिति में भी सखी वन स्टाफ सेंटर सिविल अस्पताल नवांशहर की ओर से हिसा पीड़ित महिलाओं की मदद की गई। जिला प्रोग्राम अफसर एसबीएस नगर गुरचरण सिंह ने बताया कि हिसा पीड़ित महिलाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक सुरक्षा स्त्री व बाल विकास विभाग पंजाब तथा जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सहयोग से चलाया जा रहा है। सखी वन स्टाफ सेंटर का मंतव्य हिसा पीड़ित महिलाओं का इलाज, कानूनी सहायता, मानसिक राहत के लिए काउंसलिग प्रदान करना है। कोविड-19 लाकडाउन की स्थित में हिसा पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत 181, 112, 1968 तथा 1823-298522 पर भी कॉल करके बता सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें