संतों ने महायोगेश्वर को दी समाधि व श्रद्धांजलि
बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाइवे पर आसरों हेडवर्कस के नजदीक कुछ दिन पहले लुटेरों ने आश्रम में महायोगेश्वर महात्मा का बेहरमी से कत्ल कर दिया था।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाइवे पर आसरों हेडवर्कस के नजदीक कुछ दिन पहले लुटेरों ने आश्रम में महायोगेश्वर महात्मा का बेहरमी से कत्ल कर दिया था। शनिवार को उनका शव प्रशासन द्वारा उनके श्रद्धालुओं को सौंप दिया गया। शनिवार को उनके उत्तराधिकारी संत अमरानंद की देखरेख में आश्रम परिसर में महाराज को समाधि दी गई। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के संतों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और आश्रम के नए महात्मा को चादर देकर महात्मा महोयोगेश्वर अवधूत जिन्हें लोग काली कंबली वाले के नाम से पुकारते थे का उत्तराधिकरी माना है।
इस अवसर पर शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव घनौली, महंत राजेंद्र दास, महामंडलेश्वर रामा नंद, महामंडलेश्वर परमानंद, सूर्यनाथ, स्वामी जसदेवा नंद, नभरता नंद, दियता नंद, बाबा निरंजन दास, आचार्य चेतनानंद महाराज भूरीवालों की तरफ से चादर दी गई। सरपंच जसविदर सिंह, जगदीश राम, सुभाष शर्मा प्रधान सनातन धर्म सभा, विजय भारद्वाज, राघव भारद्वाज, देवराज आसरों, रामू यादव, निर्धन साहनी, दिनेश कौशल, डा. नैयर, सुरिदर मीलू, लाल सुरजीत राणा, पवन शर्मा, अशोक रत्तेवाल आदि उपस्थित थे।