बाबा नानक के बताए मार्ग पर लगातार काम कर रहा संघ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलाचौर ने श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया।
संवाद सहयोगी, बलाचौर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलाचौर ने श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम संघ की शाखा परिवार प्रबंधन ने करवाया। इसके मुख्य मेहमान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सह संघचालक मोहन थे। बलाचौर व आसपास के परिवारों ने कार्यक्र में शिरकत की। स्टेज का संचालन डॉ. हरि कृष्ण ने किया और उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। सीनियर एडवोकेट पुष्प राणा ने भी श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर देश भक्ति गीतों की प्रतियोगिता भी करवाई गई। मुख्य वक्ता मोहन ने इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में आ रही गिरावट को क्रांतिकारी ढंग के साथ ललकारा व सत्य के रास्ते पर चलने का सभी को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने जातिवाद, छुआछूत व पाखंडवाद पर जोरदार प्रहार किया और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बाबा नानक बताए रास्ते पर लगातार काम कर रहा है। उनकी शिक्षाओं का वह प्रचार प्रसार भी कर रहा है। इस मौके पर लंगर का आयोजन भी किया गया व शहर के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर राजीव आनंद, अनिल शर्मा, नदीन संदेश, रोहित बादल, बिद्र, सुखविदर, ध्रुव राणा, दिनेश, सुरेंदर आदि मौजूद थे।