बंगा में गुरमति समागम आज, 550 लड़कियों को मिलेंगी सिलाई मशीनें
गुरु नानक मिशन मेडिकल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट ढाहां कलेरां 21 नवंबर को गुरमति समागम करवा रहा है
जेएनएन, बंगा : गुरु नानक मिशन मेडिकल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट ढाहां कलेरां 21 नवंबर को गुरमति समागम करवा रहा है जिसकी तैयारियां बुधवार को पूरी हो गई। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित समागम गुरु नानक मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में करवाया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान हरदेव सिंह काहमा ने बताया कि 21 नवंबर को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक संतों के सहयोग के साथ कार्यक्रम होगा। इसमें सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब तथा सिंह साहिब ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना पूर्व ग्रंथी श्री दरबार साहिब गुरमति विचारों से संगत को निहाल करेंगे। पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी भाई रविदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब तथा भाई गगनदीप सिंह गंगानगर वाले कीर्तन करेंगे। इस दौरान ट्रस्ट जरूरतमंद लड़कियों को स्वरोजगार के काबिल बनाने के लिए 550 सिलाई मशीनें मुफ्त में प्रदान करेगा। गुरु का लंगर भी अटूट बरताया जाएगा। इस मौके पर मलकीत सिंह बाहड़ोवाल, जत्थेदार कुलविदर सिंह, अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह, जत्थेदार सतनाम सिंह, बृजेंद्र सिंह, भाई जोगा सिंह, महिदर पाल सिंह, हरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।