श्री रामायण जी के पाठ के भोग डाले
धार्मिक कार्यक्रम में शिवाला पंडित जय दयाल ट्रस्ट मंदिर रामायण प्रचार कमेटी एवं महिला संकीर्तन मंडल की ओर से श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला गया।
जेएनएन, नवांशहर : माता भद्रकाली मंदिर एवं वृद्ध आश्रम में महंत राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम में शिवाला पंडित जय दयाल ट्रस्ट मंदिर, रामायण प्रचार कमेटी एवं महिला संकीर्तन मंडल की ओर से श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला गया। संगत की उपस्थिति में भोग, आरती, कंजक पूजन, कीर्तन के पाठ पर एकत्रित हुई धन राशि को महंत राज कुमार को वृद्ध आश्रम पर लगाने के लिए सौंपी गई। जय दयाल ट्रस्ट मंदिर घास मंडी की तरफ से 4640 रुपये की राशि माता मंदिर भद्रकाली महंत राज कुमार को सौंपी गई। इस अवसर पर महंत राज कुमार, राजेश, नीलम यजमान के अतिरिक्त प्रिसिपल देसराज, शिव शर्मा, पंडित भगवान दास, बाल कृष्ण आनंद, मोनू, रवि, अशोक वर्मा, संतोष चोपड़ा, प्रेम लता वर्मा, तारो बांसल, कुसुम शर्मा, पवन कुमारी बहल, प्रेम कुमारी आदि उपस्थित थे। इसके अलावा महंत राज कुमार ने आए हुए भी मेहमानों का धन्यवाद किया। उपरांत विशाल भंडारा लगाया गया।