बाबा बिशन सिंह की याद में सालाना धार्मिक समागम करवाया
गांव जिदापुर में जत्थेदार हिम्मत सिंह राजा प्रधान सिख स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल के जिला रूपनगर की देखरेख में बाबा बिशन सिंह की याद में हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक समागम बड़ी श्रद्धापूर्वक करवाया गया।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : गांव जिदापुर में जत्थेदार हिम्मत सिंह राजा प्रधान सिख स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल की देखरेख में बाबा बिशन सिंह की याद में धार्मिक समागम बड़ी श्रद्धापूर्वक करवाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के रखे प्रकाश के भोग डाले गए। इस अवसर पर शब्द कीर्तन का उच्चारण किया गया। सुखजीत सिंह खालसा चमकौर साहिब वालों ने कीर्तन व प्रवचनों से संगत को निहाल कर दिया। इस उपरांत ढाडी जत्था प्रितपाल सिंह बैंस इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट भरथगढ़ वालों ने लगातार दो घंटे शब्द कीर्तन द्वारा संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज तथा छोटे साहिबजादों की कुर्बानियों के बारे में विस्तारपुर्वक सुनाया। इस अवसर पर बाबा गुरमेल सिंह लंगरां वाले, बाबा सुरजन सिंह, जत्थेदार कुलविदर सिंह तरना दल टौंसा, हंसराज मीलू सरपंच ऐमा चाहल, सुरिदर छिदा नेता यूथ कांग्रेस, बलविदर राणा सरपंच रैलमाजरा, संतोख सिंह, चौधरी मदन लाल मीलू, भूपिदर सिंह बजरूड़ , मोहन सिंह, गुरचरण सिंह ग्रेवाल राष्ट्रीय प्रधान ग्रेवाल मेंबर एसजीपीसी, सरजन सिंह सरपंच, जगतार सिंह सरपंच मालोवाल मंड, दर्शन सिंह माजरी, सेवा सिंह बुर्जवाल, बाबा विक्रम जीत सोढ़ी, सतनाम सिंह कथावाचक, रविदर सिंह जिदापुर, ज्ञानी मोहन सिंह ग्रंथी, रणजोध सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर गुरु का लंगर भी वितरित किया गया।