रामलीला में दिखाया रावण व भगवान राम के बीच घमासान, वध कर अयोध्या लौटे राम, लक्ष्मण व माता सीता
नवांशहर के पंडित जय दयाल ट्रस्ट घास मंडी मंदिर में आयोजित रामलीला में के दौरान मंगलवार रात को लक्ष्मण और मेघनाद के बीच तगड़ा युद्ध हुआ।
जेएनएन, नवांशहर : नवांशहर के पंडित जय दयाल ट्रस्ट घास मंडी मंदिर में आयोजित रामलीला में के दौरान मंगलवार रात को लक्ष्मण और मेघनाद के बीच तगड़ा युद्ध हुआ। युद्ध में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। उधर रावण को पता चलता है, तो वह इसे लेकर बहुत शोक में डूब जाता है। रावण ने अपने लघु भ्रात कुंभकरण को युद्ध करने के लिए भेजा। कुंभकरण युद्ध भूमि में पहुंचा। उसने लक्ष्मण को युद्ध के लिए ललकारा। लक्ष्मण जी ने भगवान राम की आज्ञा ली और कुंभकरण से युद्ध करने की तैयारी की। इसके बाद जंग में लक्ष्मण ने कुंभकरण का भी वध कर डाला। रावण की सारी सेना में हाहाकार मच गया। एक दूत ने रावण को समाचार दिया कि महाराज रावण युद्ध भूमि में कुंभकरण का वध हो गया। रावण और गम में डूब गया। उसने अपनी एक लाख पुत्र और सवा लाख नाति युद्ध भूमि में भेज दिए, लेकिन युद्ध में सभी राक्षसों का वध हो गया। अंत में रावण ने अपनी सेना लेकर भगवान राम को युद्ध के लिए ललकारा और सेना को युद्ध करने की अनुमति दे दी। रावण और भगवान राम में घमासान युद्ध हुआ। युद्ध को चलते काफी समय हो गया। रावण का अहंकार कम नहीं हुआ। अंत में भगवान राम ने रावण का एक बाण से ही वध कर दिया। इसके बाद वह माता सीता, लक्ष्मण, सुग्रीव, विभीषण, जामावंत, हनुमान , अंगद सभी पुष्प विमान में विराजमान होकर अयोध्या वापस आ गए। अयोध्या वासियों ने श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण आदि सभी का दीप जलाकर, फूल बरसाकर स्वागत किया।