दोआबा कॉलेज में मनाया महिला दिवस
राहों दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह और कालेज मैनेजमेंट सदस्यों की अगुआई व समूह स्टाफ के सहयोग से करवाए गए इस कार्यक्रम में रशिम रंदेव प्रधान रश्मी वेलफेयर सोसायटी मुख्य मेहमान के रूप मे शामिल हुई।
संवाद सहयोगी, राहों : दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह और कालेज मैनेजमेंट सदस्यों की अगुआई व समूह स्टाफ के सहयोग से करवाए गए इस कार्यक्रम में रशिम रंदेव प्रधान, रश्मी वेलफेयर सोसायटी, मुख्य मेहमान के रूप मे शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे की गई। इसमें कई तरह के मुकाबले और सांस्कृतिक गतिविधियां करवाई गई। पोस्टर मेकिग, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गिद्दा, भंगड़ा आदि भी करवाया गया। हरेक इवेंट के अलग-अलग कोआर्डीनेटर थे। कार्यक्रम के मुख्य काआर्डीनेटर डेजी और इरविदर कौर थे। छात्राओं की योग्यता और उनके प्रदर्शन को देखकर कॉलेज डायरेक्टर और मुख्य मेहमान की तरफ से उन्हें इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया। अंत में मुख्य मेहमान रशिम रंदेव को कॉलेज की तरफ से सम्मानित किया गया।