पानी के बिलों का बकाया वसूलने का करेंगे विरोध : पार्षद
राहों नगर कौंसिल के पार्षद बलदेव भारती ने पांच मरले तक के घरों से माफ वाटर सप्लाई के बिलों के बकाया वसूलने के आदेशों का विरोध किया है।
संवाद सहयोगी, राहों : राहों नगर कौंसिल के पार्षद बलदेव भारती ने पांच मरले तक के घरों से माफ वाटर सप्लाई के बिलों के बकाया वसूलने के आदेशों का विरोध किया है। बलदेव भारती ने सरकार के इन आदेशों को लोक विरोधी बताया है। कुछ लोग इस मुद्दे पर लोकहित की कोशिश की बजाय सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। पंजाब सरकार (जालंधर) रिजनल डिप्टी डायरेक्टर समय-समय पर नगर कौंसिल की कार्रवाई को रोककर पांच मरले तक के घरों से अकाली-भाजपा सरकार के समय से पानी के माफ बिलों का बकाया वसूलने व फिर से बिल लगाने के लिए लगातार दबाव डाल रहा है। बलदेव भारती ने बताया कि वह अप्रैल 2018 से शहर के लोगों से वाटर सप्लाई के बिल वसूलने का भी विरोध करते आ रहे हैं। वाटर सप्लाई के बिलों संबंधी शहर के लोगों पर अगर आर्थिक बोझ के लिए कोई दबाव डाला जाता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।